Maiya Samman Yojana New Application Update: मंईयां सम्मान योजना नया आवेदन के लिए 18 नवंबर से भरे जायेंगे फॉर्म

Maiya Samman Yojana New Application Update: मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित ऐसी महिलाएं जो अब तक आवेदन तक नहीं कर पाई हैं उनके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है, जी हाँ झारखण्ड की वैसी महिलाएं जिनका उम्र 18-50 के बिच है फिर भी प्रमाणपत्रों की कमी के कारण या किसी वजह से अभी तक मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएं है वैसी महिलाओं को एक मौका और मिलने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य सरकार की ओर से 18 नवंबर 2025 से मंईयां सम्मान योजना के लिए नया आवेदन फॉर्म भरा जायेगा। मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाओं के नया आवेदन के लिए प्रत्येक जिले में पंचयत स्तर पर शिविर कैंप का आयोजना किया जा रहा है जंहा महिलाएं निःशुल्क आवेदन दे सकती हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा कुछ आवश्यक शर्तें जारी किये गए है जिन्हे आपको जानना बेहद जरुरी है तभी आप इस कैंप में शामिल होकर इस योजना का लाभ उठा सकते है।

Maiya Samman Yojana New Application 2025: Overview

शीर्षक का नामMaiya Samman Yojana New Application Update
योजना का नाममुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना
योजना शुरू की गईझारखण्ड सरकार द्वारा
योजना का उदेश्यराज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु
योजना की राशिरु2500 प्रति माह
भुगतान प्रकियाडीबीटी (DBT)
नया आवेदन शुरू होने की तिथि18 नवंबर 2025
उम्र सीमा18-50 वर्ष
हेल्पलाइन नंबर1800-890-0215
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/
Maiya Samman Yojana New Application Update
Maiya Samman Yojana New Application Update

Maiya Samman Yojana New Application Update News

मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित ऐसी महिलाएं जो अबतक आवेदन तक नहीं कर पाई हैं, उन्हें सरकार ने एक और मौका देनी वाली है। सरकार चाहते हैं की कोई भी योग्य महिला योजना से वांछित न हो इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 18 नवंबर से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू होगा जंहा मंईयां योजना के लिए नया आवेदन लिए जाएंगे। इस कार्यकर्म के लिए राज्य सरकार प्रत्येक जिले में प्रखण्ड/पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन करेगी जंहा इस योजना से वंचित महिलाएं कैंप में अपना आवेदन दे सकती हैं।

मंईयां सम्मान योजना क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलायी जा रही एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है, इस योजना के तहत राज्य की 18 से 50 वर्ष के बीच की सभी वर्ग समुदाय की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

Maiya Samman Yojana New Application Eligibility

  • इस योजना के लिए केवल झारखण्ड राज्य की महिलाएं ही पात्र होंगी।
  • आवेदिका को झारखंड का स्थााई निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदिका का आयु 18 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम होना चाहिए।
  • आधार से जुड़ा सिंगल (एकल) बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • झारखण्ड राज्य के राशन कार्डधारी परिवार हो।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

  • परिवार की कुल आय 2.50 लाख से अधिक नहीं हो।
  • आयकर अदा करने वाले परिवार।
  • EPF घारी आवेदक महिला।
  • आवेदिका स्वयं या उनके पति – केंद्र/राज्य सरकार अथवा केंद्रीय/राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विधिक निकाय, स्थानीय निकाय, शहरी निकाय तथा सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान में नियमित / स्थायीकर्मी / संविदाकर्मी/मानदेयकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृति के उपरान्त पेंशन / पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहें हो।
  • आवेदिका स्वयं या उनके पति – सेवानिवृत्ति के उपरान्त पेंशन / पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहें हो।
  • जिन लाभुकों को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पूर्व से प्राप्त हो रहा हो, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा।
  • जिनके परिवार* का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद / विधायक हो।

Important Documents (आवश्यक दस्तावेज़)

  1. आधार कार्ड।
  2. बैंक खाता का पासबुक।
  3. राशन कार्ड।
  4. पहचान-पत्र (यदि हो तो)
  5. मोबाइल नंबर।

Maiya Samman Yojana New Application Apply Notice

Maiya Samman Yojana New Application Apply Notice

Read Also:-

Important Links

New Application FormDownload Herenewicon
Official WebsiteClick Here
Sarkari Yojana UpdateClick Here

FAQ’s

मंईयां सम्मान योजना का नया आवेदन फॉर्म कब से भराएगा?

मंईयां सम्मान योजना का नया आवेदन फॉर्म 18 नवंबर 2025 से भरना शुरू होगा।

मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरने के लिए कितना उम्र होना चाहिए?

18-50 वर्ष।

मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सरकार हर महीने कितना पैसा देती है?

मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत झारखण्ड सरकार पात्र लाभुकों को हर महीने रु2500 सीधे बैंक खाते में भेजती है।

Leave a Comment